LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

ट्रस्ट ने पाई चंपत-अनिल मिश्रा से मुक्ति; वेबसाइट से हटा विवरण; कृष्ण मोहन होंगे नए महासचिव

चढ़ावा चोरी के मामले में घिरे रहे चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर होने के बाद सोमवार को अब उनकी पूरी डिटेल ट्रस्ट की वेबसाइट से भी हटा दी गई। वेबसाइट पर सिर्फ ट्रस्ट के 12 पदाधिकारियों व सदस्यों का विवरण उपलब्ध है। एक तरह से अब दोनों का कनेक्शन ट्रस्ट से पूरी तरह से कट चुका है।

प्रकरण में 26 जून को चंपत राय ने महासचिव व अनिल मिश्रा ने सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। 27 जून को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की थी। छह जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे। उसके बाद से चंपत व अनिल ने मंदिर आना बंद कर दिया है। लेकिन अब तक वेबसाइट अपडेट नहीं हुई थी। सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट अपडेट कर दी गई। जिसके बाद इन दोनों के नाम, फोटो व अन्य विवरण हटा दिया गया है।

अब सिर्फ उसमें 12 पदाधिकारियों व सदस्यों का ही विवरण मौजूद है। इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष, महंत नृत्य गोपाल दास, अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी व सदस्य पद्मश्री के. परासरण, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विश्वप्रशन्नतीर्थ, परमानंद गिरी, दिनेंद्र दास के अलावा चार पदेन सदस्य, नृपेंद्र मिश्रा (निर्माण समिति अध्यक्ष), आईएएस प्रशांत लोखंडे, आईएएस संजय प्रसाद व डीएम अयोध्या शशांक त्रिपाठी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button