LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कटुआ नाला में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित, 

कटरा बाजार,गोण्डा। बलरामपुर इकाई मैजापुर चीनी मिल की ओर से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक गन्ना खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम कटुआ नाला (रीजन-03) में ग्राम स्तरीय मानसून प्लांटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कृषक राकेश सिंह के खेत पर को लख 16202 एवं कोसा 0118 गन्ना प्रजातियों की सफलतापूर्वक मानसून प्लांटिंग कराई गई। कार्यक्रम में डीजीएम (गन्ना) पी. के. प्रभात, आर.एच. छत्रपाल सिंह, वरिष्ठ गन्ना विकास अधिकारी सुरेंद्र मिश्रा, गन्ना विकास सहायक अरुण सिंह तथा अभिनेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने खेत पर पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से गन्ना उत्पादन बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को मानसून प्लांटिंग के लाभ, उन्नत बीज प्रजातियों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान अपनी लागत कम करने के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता और अधिक उपज हासिल कर सकते हैं। डीजीएम (गन्ना) पी. के. प्रभात ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में गन्ने के साथ मक्का की सहफसली खेती का नया मॉडल काफी लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने किसानों को दो लाइन गन्ने के साथ एक लाइन मक्का अथवा तीन लाइन मक्का के साथ एक लाइन गन्ने की बुवाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि को लख 14201 को लख 16202 एवं कोसा 0118 जैसी उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों का चयन कर किसान बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रत्येक खेत में गन्ने के साथ कम से कम एक सहफसल लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही मैजापुर चीनी मिल के साथ समन्वय बनाकर गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन करने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया गया। किसानों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए विशेषज्ञों से खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button