LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेशविदेश

इटियाथोक मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा का कब्जा, गोंडा- बलरामपुर मार्ग बना जाम का अड्डा

इटियाथोक, गोंडा। इटियाथोक कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालकों ने मुख्य चौराहे पर अवैध स्टैंड बना लिया है, जहां सवारी की होड़ में वाहन बीच सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।खरगूपुर मार्ग, स्टेशन रोड और पारासराय रेलवे क्रॉसिंग के पास भी ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। क्रॉसिंग के पास खड़े वाहनों के कारण मुख्य मार्ग से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लगता, जिससे हादसे की आशंका रहती है।स्थानीय लोगों जयचंद सिंह, अमन कुमार और शिव प्रसाद ने बताया कि अधिकांश चालक अप्रशिक्षित हैं और कई नाबालिग भी फर्राटा भरते हैं। वे बिना संकेत के कहीं भी मोड़ लेते हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button