टैक्सी चालक ने बच्ची का किया यौन उत्पीड़न: दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ती है तीन साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार

बवाना के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है। स्कूल टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की।दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल के टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी।आरोप है कि टैक्सी चालक विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया। उसने कई बार बच्ची के साथ अनुचित स्पर्श किया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल में तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। बच्ची ने फुटेज देखकर आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।



