Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50जीवनशैलीट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरविदेश

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती: वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया?

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को वायरल संक्रमण, शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या के बाद मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज तय होगा।  अन्ना हजारे की तबीयत कितनी गंभीर है और अस्पताल में उनके इलाज को लेकर अभी क्या जानकारी सामने आई है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं…

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वायरल संक्रमण के साथ शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या बताई गई है। अन्ना हजारे को उनके गांव के देखभाल करने वाले लोगों के साथ कार्डियक एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

अन्ना हजारे की हालत कैसी है?

अन्ना हजारे का इलाज डॉक्टर गौतम भंसाली की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी जरूरी जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर गौतम भंसाली के मुताबिक, जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वायरल संक्रमण, शरीर में पानी की कमी और किडनी से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button