LIVE TVउत्तर प्रदेशदेश

मेडिकल कॉलेज गोण्डा में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था,भटक रहे मरीज

गोण्डा। जनपद का जिला चिकित्सालय जब से मेडिकल कालेज में परिवर्तित हुआ है तब से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाने से जनता बेहाल है। विदित हो कि दिनाँक 31.8.2026 को मेडिकल कॉलेज गोण्डा में स्थित आभा काउंटर व वरिष्ठ नागरिक काउंटर बंद होने से बुजुर्गों सहित पत्रकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों द्वारा मरीजों हेतु अल्ट्रासाउंड लिखे जाने के बाद मरीज भटकते रहे परन्तु अल्ट्रासाउंड नही हुआ।  जिसके पश्चात प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज के पास बार-बार फोन द्वारा शिकायत करने पर उनके द्वारा सिर्फ मैनेजर से बात करने की बात कही गई परन्तु कोई निराकरण नही हुआ। ततपश्चात जिलाधिकारी गोण्डा  व मंडलायुक्त देवीपाटन मण्डल का फोन मिलाया गया जिनका फोन हमेशा की तरह किसी कर्मचारी द्वारा रिसीव करते हुए शिकायत तो सुनी गई परन्तु कोई हल नही निकला। क्षेत्र में चर्चा है कि डीएम नेहा शर्मा व मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील द्वारा वाट्सएप व फोन पर शिकायत सुनने के बाद त्वरित निस्तारण किया जाता था अब तो आलम यह है कि कर्मचारियों द्वारा सीयूजी फोन रिसीव करके शिकायत तो सुना जाता है परन्तु निराकरण न होने से जनता परेशान है।



Related Articles

Back to top button