उत्तर प्रदेश

चुनाव बाद लगी ‘मोदी बनाम योगी’ होर्डिग, एफआइआर

पांच राज्यों में भाजपा की पराजय के बाद चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक माहौल में गुनगुनाहट है। इसी बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने एक पोस्टर (होर्डिंग) लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नरेंद्र मोदी से बेहतर बताकर योगी लाओ-देश बचाओ का नारा दिया गया है। इस मामले में प्रदेश शासन से आदेश मिलने के बाद उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

हिंदुत्व का ब्रांड योगी

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के पार्क रोड चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टर का डिजायन दस फरवरी को प्रस्तावित धर्म संसद को आधार मानकर तैयार किया गया है। इसमें एक तरफ पीएम मोदी का चित्र लगाकर नीचे लिखा है-जुमलेबाजी का नाम मोदी। इसी तरह दूसरी ओर सीएम योगी का चित्र लगाकर लिखा गया है-हिंदुत्व का ब्रांड योगी। राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम चौराहे हजरतगंज में लगे इस पोस्टर(होर्डिंग)  को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं है। चर्चा का मुख्य विंदु योगी को मोदी से बेहतर बताया जाना है। पोस्टर (होर्डिंग) के सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। सबसे पहले पोस्टर को हटाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी है।

कौन है अमित जानी

लखनऊ में बसपा मुखिया मायावती की मूर्ति तोड़कर रातोरात सुर्खियां बनने वाला अमित जानी उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया है। वह खुद को सपा का करीबी बताता आया है। अमित जानी में चुनावी राजनीति में जाने की अकुलाहट भी है। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमलों को देखते अमित जानी ने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया है। यानी उसकी सीधी दुश्मनी शिवसैनिकों से है। अमित कई संगीन आपराधिक मामले भी है। उसे किसी सुरक्षित राजनीतिक घर की तलाश है।

Related Articles

Back to top button