Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

समरसता तहरी भोज में शामिल हुई, सांसद ने किया सम्बोधित

देवांः विकासखण्ड देवां के अन्तर्गत ग्राम पहाड़पुर कुतलुपुर में समरसता तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगो सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची सांसद प्रियंका सिंह रावत जी का जोरदार स्वागत युवा नेता शिखर राम त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि अमित विक्रम सिंह व शिवांश विक्रम सिंह ने किया ।

ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन सांसद प्रतिनिधि अमित सिंह ,शिवांश विक्रम सिंह व भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांसद ने तहरी भोज में आए सभी वर्गो के साथ मिलकर तहरी भोज का आनन्द लिया। इस बीच सांसद ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से व्यक्तिगत मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समरसता तहरी भोज के आयोजन से लोग साथ में बैठकर भोजन का आनन्द लेते हैं, जिससे सामाजिक दूरियां खत्म होती है और आपस में प्रेम भावना व अपनत्व का विकास का होता है। सबका साथ सबका विकास यही भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संतराम, देशराज मौर्य, विश्राम यादव, अरविन्द वर्मा, राजेन्द्र मिश्र, रामवली, मंशाराम, रंजीत सिंह, अजय सिंह, रामलखन मिश्र, रंजीत प्रधान, बीडीसी सुरेश चन्द्र, संतराम, देशराज यादव, पुनीत मिश्र मण्डल अध्यक्ष सहकारी, द्वारिका प्रसाद बूथ अध्यक्ष, उमेशरावत भाजयूमो, लवकुश सिंह मण्डल मंत्री भाजयूमो, रामनरेश, अजय सिंह सभापति सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण व ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button