जम्मू कश्मीर

बर्फबारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पांचवें दिन भी बंद

रामबन और बनिहाल के पास जगह-जगह हुये भूस्खल के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार ताजा हिमपात के बाद तीन सौ किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग शुक्रवार को पांचवें दिन भी बंद रहा।

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जवाहर सुरंग के दोनों किनारों पर ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि राजमार्ग पर कई स्थानों पर बारिश हो रही है। इसके अलावा, भूस्खलन ने गगारू, अनोखी फॉल और बैटरी चश्मा क्षेत्रों को प्रभावित किया है। अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण मलबे को हटाने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन को राजमार्ग पर सप्लाई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित न हो जाए।

जबर्दस्त भूस्खलन के कारण रामबन जिले में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। कश्मीर को देश के शेष हिस्से से सभी मौसमों में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए अधिकारियों ने लोगों और मशीन को काम पर लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि जवाहर सुरंग-काजीकुंड खंड पर भारी बर्फबारी और रामबन एवं बनिहाल सेक्टर के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो जाने के एक दिन बाद राजमार्ग को रविवार को एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था।

रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बनिहाल-रामबन खंड पर बैटरी चेशमा के नजदीक राजमार्ग पर भूस्खलन होने के कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बंद हो गया। उन्होंने बताया, ‘सड़क पर यातायात बहाल करने का काम जारी है और भूस्खलन के मलबे को साफ करने में कई घंटे का समय लगेगा।’ श्रीनगर से जम्मू आ रहे 700 से अधिक फंसे हुये यात्रियों को रात भर चले अभियान के बाद बचा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button