उत्तराखंड

मुनस्यारी में फिर हुई बर्फबारी, बाजार में आठ इंच तक गिरी बर्फ

मुनस्यारी में रविवार रात नौ बजे से देर रात दो बजे तक आठवीं बार फिर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी बाजार में आठ इंच तक बर्फ गिरी। यहां बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।


बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग एक सप्ताह बाद भी नहीं खुल सका है। प्रशासन जेसीबी लगाकर मार्ग खोलने की कोशिश करता है तो वहीं फिर से बर्फबारी होने से वही स्थिति हो जा रही है। मुनस्यारी के आंतरिक मार्ग भी बर्फ से अटे पड़े हैं। प्रशासन इन्हें भी नहीं खोल पा रहा है। हालत यह है कि मुनस्यारी अस्पताल जाने वाले रास्ते पर वाहन चलना तो दूर, पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है। आंतरिक मार्गों पर भारी बर्फ पड़ने के कारण लोगों को गोदाम से गैस सिलेंडर लेने के लिए सिलेंडरों को अपने कंधों पर ही ले जाना पड़ रहा है। मुनस्यारी गैस सर्विस के प्रबंधक योगेश कठायत के मुताबिक गैस की कोई किल्लत अभी नहीं है। बर्फबारी की संभावना को देखते हुए लगभग 400 सिलेंडर पहले ही स्टॉक कर लिए गए हैं। बिजली और नेट डिस्टर्ब होने से पोस्ट ऑफिस और बैंकों का कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दुकानों में सब्जियों और खाद्यान्न सामग्री की दिक्कत होना शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button