जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में फिर बर्फबारी-बारिश, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश और निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। अमूमन मार्च में बर्फबारी कमजम्मू-कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद ही होती है। इस वर्ष अक्टूबर के अंत से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसके चलते अनुमान लगने लगे थे कि मार्च में बर्फबारी नहीं होगी।

शनिवार पहले पहर से बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। पत्नीटॉप, सरनासर, त्रिकुटा की पहाड़ियों पर एवं मुगल रोड़ भी बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। श्रीनगर लेह राजमार्ग पहले से बंद है जबकि मुगल रोड़ भी बंद पड़ा हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद मुगल रोड़ जल्द खुलने की संभावनाएं नहीं दिख रही।

बारिश और बर्फबारी के बाद राज्यभर में तापामन में भारी गिराबट आई है। पूरे राज्य में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। उस पर से शीतलहर का प्रकोप परेशान कर रहा है। आमूमन ऐसी शीतलहर जनवरी में होती है। मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे दिन के तापमान में और गिराबट आएंगी। दो दिन के बाद रात के तापमान में भी गिराबट आएगी।

Related Articles

Back to top button