Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

कर्नाटक संकट पर कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप, राजनाथ सिंह बोले-हमारा कोई हाथ नहीं

नई दिल्ली

कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी सरकार पर संकट का मामला आज लोकसभा में भी उठा। सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। जवाब में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है, उसमें उनकी पार्टी का कोई हाथ नहीं है। राजनाथ ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बहाने राहुल गांधी पर तंज भी कसा और कहा इस्तीफे की शुरुआत की तो राहुल ने की थी।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

लोकसभा में चौधरी ने कर्नाटक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। चौधरी ने कहा, ‘एमपी, कर्नाटक जहां हमारी सरकार है, ये सरकार को तोड़ने के लिए ये दल बदलू की हरकत करवा रहे हैं। ये सरकार गुप्त तरीके से साजिश रच रही है। ये इनको पसंद नहीं है कि विपक्ष की सरकार कहीं रहे। ये चिंता की बात है। हमारे पार्टी के विधायकों को मुंबई को आलीशान होटल में रखा जा रहा है।’

रक्षा मंत्री बोले-हमारा कोई लेनादेना नहीं

चौधरी के आरोपों का जवाब देते हुए सदन में उपनेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि उनकी पार्टी का कर्नाटक के घटनाक्रम से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारा इतिहास रहा है कि किसी प्रकार का प्रलोभन देकर हमने दल-बदल कराने की कोशिश नहीं की है। संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमलोग पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बहाने राजनाथ ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, ‘त्यागपत्र दिलाने का सिलसिला हमलोगों ने प्रारंभ नहीं करवाया है। कांग्रेस में राहुल गांधी ने त्यागपत्र दिलवाने का सिलसिला शुरू किया है। एक-एक दिग्गज नेता त्यागपत्र देने का काम कर रहे हैं। त्यागपत्र का सिलसिला तो लगातार चल रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है।’ जब राजनाथ सिंह राहुल पर तंज कस रहे थे तब वायनाड के सांसद सदन में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button