Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

भरभराकर गिरी मकान की छत-दो जख्मी, पत्नी की चीख सुनकर पहुंची मदद

लखनऊ,  राजधानी में हो रही जोरदार बारिश का एक परिवार कहर बरसा। अलीगंज स्थित एक जर्जर मकान की छत सुबह करीब 5 बजे सो रहे 70 वषीर्य बुजुर्ग और उनके नाती पर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आंगन में सो रही बुजुर्ग की पत्नी की चीख पड़ी। लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के अंदर मलबे से घायलों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। आननफानन में महानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भरभराकर गिरी छत, पत्नी की निकली चीख

मामला अलीगंज स्थित बनारसी टोला का है। यहां के निवासी नबी अहमद (70) और उनका नाती रिज्जू (45) एक कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक मकान की छत तेज बारिश के चलते ढह गई। छत गिरने की आवाज सुनकर मौके पर बुजुर्ग की पत्‍नी चीखने लगी। मकान में सो रहे सभी लोग उठ गए। करीब आधे घंटे के अंदर मलबे से घायलों को बाहर निकाला गया।

सूचना के आधे घंटे के बार पुलिस और एम्‍बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में बुजुर्ग के सिर पर चोट आई, जबकि नाती बाल-बाल बच गया। नबी अहमद ने बताया कि मकान कच्ची और पक्की ईंटों से बना है, आर्थिक स्थिति खराब होने से वह मकान की मरम्मत नहीं करा पाए। छत से पानी टपक रहा था, लेकिन ठीक नहीं करा पा रहे थे। बुधवार सुबह छत अचानक भरभराकर गिर गई।

Related Articles

Back to top button