Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

आज से ‘मिशन कश्मीर’ पर MS Dhoni, 19 किलो सामान के साथ करेंगे गश्त

नई दिल्ली,। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज (31 जुलाई) से तनावग्रस्त जम्मू-कश्मीर में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल अपनी गश्त सेवा शुरू करने जा रहे है। सेना ने खुद इसकी जानकारी दी है। धोनी पैरा कमांडो की बटालियन में 15 दिन ड्यूटी करेंगे। 15 अगस्त का जश्न वहीं मनाने के बाद वह ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु चले जाएंगे। आतंकवादी इलाके में धोनी 19 किलोग्राम सामान लेकर चलेंगे।

बता दें कि पैरा कमांडो की जिस बटालियन में धोनी तैनात होंगे, वह मिले-जुले सैनिकों की यूनिट है। इसमें देश के हर इलाके से आए सैनिक हैं। धोनी को यहां दिन और रात दोनों ही शिफ्ट में ड्यूटी देनी होगी। इस दौरान धोनी के पास 3 मैगजीन जिसका वजन 5 किलो, वर्दी 3 किलो, जूते 2 किलो, 3 से 6 ग्रेनेड 4 किलो, हेल्मेट 1 किलो, बुलेटप्रूफ जैकेट 4 किलों सामान रहेगा। जिनका कुल वजन 19 किलों है।
धोनी खुद चाहते हैं कि वह ऑफिसर्स मेस की जगह 50-60 सैनिकों के साथ बैरक में रहें। स्वादिष्ट बटर चिकन के लिए जानी जाने वाली इस बटालियन में हफ्ते में तीन दिन धोनी को चिकन मिलेगा। बता दें कि 2011 में धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। इसी ट्रेनिंग का हिस्सा होने की वजह से उन्होंने BCCI को पहले ही लिख दिया था कि वह वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

जानें ड्यूटी में क्या करेंगे धोनी
श्रीनगर के बादामी बाग कैंट एरिया में धोनी 8-10 सैनिकों के दस्ते में गश्त करेंगे। इस दौरान उन्हें एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड और बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी। इसका मकसद यह होता है कि लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाकर खुफिया जानकारियां जुटाई जाएं।

गार्ड ड्यूटी रखवाली का काम

धोनी को गार्ड यूनिट में रखवाली का काम मिलेगा। इसे 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में करना होगा। यह ड्यूटी दिन और रात दोनों शिफ्ट में रहेगी। जब धोनी को दिन में ड्यूटी देनी होगी तब उन्हें सुबह चार बजे उठना होगा।

Related Articles

Back to top button