देश

तेलीबाग हिमालयन इन्क्लेव की 14 वी मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान

उत्तर प्रदेश की  राजधानी  लखनऊ में शुक्रवार दोपहर अंशु उम्र 19 वर्ष  ने तेलीबाग हिमालयन इन्क्लेव के 14 वी मंजिल  से कूदकर अपनी  जान दे दी। जानकारी के मुताबिक वह काफी दिनों से  डिप्रेशन में थी और उसका  इलाज चल रहा था।

सीओ कैंट दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक मृतका के पिता शैलेन्द्र मणि ने डेढ़ माह पूर्व ही फ्लैट किराए पर लिया था। वह अपने परिवार में पत्नी सरिता बेटा अंकित, बेटी अंशु  व छोटी बेटी नीशू के साथ  ए वन ब्लाक के 12 वी मंजिल  पर रहते थे।

शुक्रवार दोपहर मृतका घरवालों के साथ सीढ़ी के पास बैठी थी। कुछ देर बाद जब सब कमरे में चले गए तभी मृतका ऊपर के तल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी।  गुरुवार शाम को मृतका वृन्दावन कालोनी सेक्टर 10 में रहने वाली अपनी बुआ पूजा मिश्रा के घर से कुछ दिन रहकर वापस अपने घर आई थी।

मृतका गोपालगंज स्थित एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष छात्रा की थी। परिवारीजनों ने बताया कि मृतका अस्वस्थ थी और डिप्रेशन में चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

भाई अंकित के मुताबिक बीते माह उसका बीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट आया था जिसमे वह फेल हो गई थी। जिसके चलते वह मानसिक रूप से डिप्रेशन में चल रही थी। पिता पेशे से किसान है वही भाई अंकित पीजीआई में फायर के सुपरविजन में काम करता है।

Related Articles

Back to top button