प्रदेशबिहार

बिहार में राजस्व व भूमि सुधार विभाग में होगी 11,750 पदों की बहाली

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 11,750 पदों पर बहाली की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इनमें 8-10 हजार तक अमीन, 1100 कानूनगो और 550 सहायक बंदोस्त पदाधिकारी के पद होंगे। इसके लिए विज्ञापन 31 अगस्त को निकलेगा। अगर आप भी इस विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो इंतजार कीजिए। 

विभिन्न न्यूजपेपर में छपी खबरों के मुताबिक डिप्लोमाधारी सिविल इंजीनियरों को अमीन, सिविल में ही डिप्लोमा की डिग्री और 3 से 5 साल के अनुभव वाले को कानूनगो और बीटेक पास सिविल इंजीनियरों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में अनुबंध पर बहाल किया जाएगा।

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने गुरुवार को बताया कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता भूमि विवाद को कम करना है और इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा हैं। ऑनलाइन दाखिल-खारिज का काम भी जारी है। 15 अगस्त के पहले सूबे के सभी 534 प्रखंडों में ऑनलाइन म्युटेशन शुरु करने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles

Back to top button