देशबड़ी खबर

हरियाणा में BJP-JJP सरकार, खट्टर सीएम, दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम

मनोहर लाल आज दिवाली के पर्व पर दूसरी बार और हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला भी बतौर उप मुख्यमंत्री शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राज भवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाइ।

दीपावली के दिन आज हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की नई सरकार बानी। आज दोपहर बाद सवा 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

सरकार बनाने को लेकर भाजपा के पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की अगुवाई में 57 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंपा गया। इनमें गोपाल कांडा को छोड़कर 7 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन पत्र सौंपा। शनिवार सुबह से चंडीगढ़ में सरकार बनाने को लेकर हलचलें तेज हो गईं थीं जिसमें सबसे पहले यू.टी. रैस्ट हाऊस में विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया।

बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने मनोहर लाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला भी यू.टी. रैस्ट हाऊस पहुंचे, जहां दोनों दलों के नेताओं के संयुक्त हस्ताक्षर पत्र तैयार किए गए।

उसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन, सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला सहित सभी नेता राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। राज्यपाल को बताया गया कि निर्दलीय और जजपा के साथ भाजपा हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनाएगी। जिसके लिए सभी से बातचीत हो गई है।

Related Articles

Back to top button