देशबड़ी खबर

यात्रियों से भरी दो बसों के बीच जोरदार भिडंत, 21 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

मुंबई के ठाणे में गुरुवार शाम करीब 8.30 बजे दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 21 यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस एक निजी बस से टकरा गई।

जिससे रोडवेज बस में यात्रा कर रहे 21 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में रोडवेज बस का ड्राइवर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि, एमएसआरटीसी बस के ड्राइवर और अन्य घायलों को इलाज के लिए उल्हासनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button