Main Slideबड़ी खबरमनोरंजन

इस मशहूर सिंगर की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत,पसरा मातम

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा उनके साथ तब हुआ जब वो मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर जा रही थीं। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को अपने घर पहुंची और घर जाने के लिए गाड़ी में बैठीं। यहां से वे अपने पति के विजय माली के साथ नासिक में मौजूद अपने घर के लिए निकली थीं।

मुंबई-नासिक हाइवे पर शाहपुर गांव के पास उनकी गाड़ी एक ऑयल टैंकर से टकरा गई। गीता की एक्सीडेंट के बाद तुरंत ही मौत हो गई। वहीं उनके पति विजय माली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी, और पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से वे अमेरिका में थीं। गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड है, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली है।

Related Articles

Back to top button