Main Slideमनोरंजन

एनिवर्सरी पर हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे दीपिका-रणवीर

शादी की पहली वर्षगांठ पर बॉडीवुड स्टार रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण श्री दरबार साहिब में शुक्रवार सुबह 4.15 बजे नतमस्तक हुए। उन्‍होंने श्रीदरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद परिक्रमा की और परिसर में अवलोकन किया। रणबीर सिंह और दीपिका के साथ उनके परिजन भी थे।

इनमें दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी थे। इसके बाद वे श्री अकाल तख्‍त साहिब पहुंचे और वहां भी माथा टेका। वे अपने परिजनों के साथ लंगर भवन भी गए और वहां उन्होंने चाय का लंगर लिया। इस अवसर पर उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button