धर्म/अध्यात्म

अपनी किस्मत बदलना चाहते है तो, बदल दे अपना पहनावा.

जिस तरह के हमने कपड़े पहने होते है उसी तरह के विचार भी हमारे मन में आते हैं। कपड़ो की जीवन में बहुत बड़ी भूमिका रहती है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक अगर हम राशि के हिसाब से कपड़े का चुनाव करें तो ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि गुडलक भी आता है।

मेष राशि के जातकों को हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े पहनने से इनका व्यक्तित्व गंभीर होगा।

वृष राशि के जातकों को थोड़े से चमकदार और खूबसूरत रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।

मिथुन राशि के जातक पहनावे के मामले में बहुत अधिक सतर्क रहते हैं। इन्हें ये बहुत अच्छे से पता होता है इन्हें क्या पहनना चाहिए क्या नहीं।

कर्क राशि के जातकों का पहनावा मन के मुताबिक होता है। अच्छे मूड में इनका पहनावा बहुत सही होता है अन्यथा ये कुछ भी उल्टा सीधा पहन लेते हैं।

सिंह राशि के जातकों को हमेशा साफ सुथरे और सही तरीके का पहनावा रखना चाहिए। ऐसा करने से प्रभाव भी बढेगा और संघर्ष भी कम होगा।

पहनावे और स्टाइल के मामले तुला राशि सबसे ज्यादा ताकतवर राशि है। तुला राशि के जातक अपने पहनावे से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों को हर समय अपने पहनावे को लेकर सावधानी रखनी चाहिए, वरना प्रभाव दूसरों पर अच्छा नहीं पड़ेगा।

धनु राशि के जातकों को हर विशेष कार्य और विशेष दिन अपने पहनावे का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

मकर राशि के जातकों को अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों को अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मीन राशि के जातकों को अपने पहनावे में थोड़े रंग और स्टाइल का ध्यान रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button