धर्म/अध्यात्म

जानिए अब लाल किताब के उपाय करने से आपके सभी कष्ट होगे दूर .

ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में लाल किताब के उपाय बहुत कारगर होते हैं। यह किताब अपने उपाय के लिए ही जानी जाती है। वर्ष 2020 में आप लाल किताब के उपाय से अपने नए साल को बेमिसाल बना सकते हैं। यहां राशि मुताबिक आपके लिए उपाय बताए जा रहे हैं..

लाल किताब के उपाय :-

-मेष राशि वाले अपने क्रोध को शांत रखें।
मंगल के दिन लाल वस्त्र धारण करें।
रुमाल गिफ्ट में कभी न लें और न ही दें।

वृष राशि वाले 
प्रत्येक शुक्रवार को छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं।
बेडरूम में धार्मिक पुस्तकें न रखें।
घर में रखे सोने को नहीं बेचें।

-मिथुन राशि वाले 
घर से बाहर निकलते समय मीठी चीज का सेवन करें।
बुधवार के दिन मां समान महिला को हरी चूड़ियां भेंट करें।
समाज में नेक कार्य करें।

-कर्क राशि वाले 
अपने रिश्तेदारों से बैर का भाव न रखें।
अपनी रणनीति का भेद न खोलें।
मछलियों को आंटा डालें।

-सिंह राशि वाले 
पिताजी का सदैव सम्मान करें।
घर के दक्षिण दिशा में गुलाब का पौधा लगाएं।
सुबह चिढ़ियों को दाना डालें।

-कन्या राशि वाले 
बहन या मां समान महिला को हरी साड़ी दान करें।
बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें।
नहाने से पहले पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें।

-तुला राशि वाले 
शुक्रवार के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।
महिलाओं का सम्मान करें।
किसी के साथ विश्वासघात न करें।

-वृश्चिक राशि वाले 
असहाय भिखारियों को मीठे चावल खिलाएं।
आवारा कुत्तों को भोजन कराएं।
मन में किसी के प्रति घृणा न रखें।

-धनु राशि वाले 
अपने ज्ञान का अहंकार न करें।
बुजर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करें।
मन में किसी तरह का पशोपेश न रखें।

-मकर राशि वाले 
आलस्य का त्याग करें।
शनिवार के दिन शनि से जुड़ी चीजों को न खरीदें।
अपने ऊपर सदैव विश्वास रखें।

-कुंभ राशि वाले 
किसी से कटु शब्द न कहें।
अधीनस्थ कर्मचारियों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करें।
सप्ताह में एक बार कौवों को खाना खिलाएं।

-मीन राशि वाले 
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य को संभालें।
अपने गुरुजनों का सम्मान करें।
अच्छे कार्य के लिए सदैव तत्पर रहें।

Related Articles

Back to top button