Main Slideदेश

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में गुस्सा छाया, हो रहा है प्रदर्शन.

अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इसी बीच गुवाहाटी में आज सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। डिब्रूगढ़ में भी में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। पूर्वोत्तर में भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों से सावधान रहने के लिए लोगों को एडवाइजरी जारी की है।

महाराष्ट्र: मुंबई में रहने वाले असम के लोगों ने शहर के आज़ाद मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल।

  • लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल ने संशोधित नागरिकता अधिनियम के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया। बता दें कि भाजपा के सहयोगी दल जदयू ने इस बिल का समर्थन किया है।

  • नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ छह घंटे का बंद बुलाया। अधिकारियों के अनुसार नागालैंड के कुछ हिस्सों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। बाजार और बड़े पैमाने पर सड़कें बंद।
    • कर्नाटक के राजचूर के सिधानूर तालुक में बांग्ला कैंप में रह रहे बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून की खुशी देखते ही बन रही थी। इन्‍होंने इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी मनाई। दरअसल, इस कैंप में रहनेवाले लोगों के लिए अब भारत का नागरिक बनने का रास्‍ता आसान हो गया है।

Related Articles

Back to top button