धर्म/अध्यात्म

क्रिसमस 2019: जानिये क्रिसमस ट्री से जुडी कुछ अनोखी बाते.

हर वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। अब क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बचे हैं और इसको लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है। पर क्या आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें पता हैं। आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री से जुड़ी खास बातें:

प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता था। मान्यता थी कि इसे सजाने से घर के बच्चों की आयु लम्बी होती है।

माना जाता है कि इसे घर में रखने से बुरी आत्माएं दूर होती हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

क मान्यता के मुताबिक क्रिसमस ट्री को क्रिसमस पर सजाने की परम्परा जर्मनी से प्रारम्भ हुई। यहां से 19वीं सदी से यह परम्परा इंग्लैंड में पहुंची, जहां से सम्पूर्ण विश्व में यह प्रचलन में आ गई।

क्रिसमस ट्री की कहानी प्रभु यीशु मसीह के जन्म से है। जब उनका जन्म हुआ तब उनके माता पिता मरियम एवं जोसेफ को बधाई देने वालो ने, जिनमें स्वर्गदूत भी थे, एक सदाबहार फर को सितारों से रोशन किया था। तब से ही सदाबहार क्रिसमस फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में मान्यता मिली।

इन वृक्षों पर मोमबत्तियों, टॉफियों और बढ़िया किस्म के केकों को रिबन और कागज की पट्टियों से बांधा जाता है।

Related Articles

Back to top button