Main Slideदेशबड़ी खबर

सीएए प्रोटेस्ट न्यूज :- बहुत से राज्यों मे दंगा प्रदर्शन हो रहे है, साथ ही असम में दंगे की जांच के लिए SIT गठित.

उत्तर प्रदेश के कई और जिलों में हिंसा की आग भड़क गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन कई मौकों पर बेकाबू भीड़ के आगे उसे कदम पीछे भी हटाने पड़े। इस दौरान हिंसा में 11 की मौत हो गई। सीएए के समर्थन में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों ने राजधानी दिल्ली में इसके समर्थन में प्रदर्शन किया।

प्रयागराज में कल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 100 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया गया। क्षेत्र में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 10,000 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं।

दरियागंज हिंसा के लिए 10 लोग गिरफ्तार किया गया। उन्हें दंगा और ड्यूटी करने से पुलिसकर्मियों को रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 13 से 17 दिसंबर तक हिंसा और आगजनी हुई थी। लेकिन आज स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।पश्चिम बंगाल में शनिवार को अब-तक नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा की कोई घटना नहीं होने से स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

बिहार में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। राजद ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज बिहार में बंद का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button