Main Slideउत्तर प्रदेश

सीएए प्रोटेस्ट न्यूज़ :- U.P में 879 लोग गिरफ्तार, और साथ 135 केस दर्ज हूए.

उत्तर प्रदेश  के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि 879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राज्य भर में लगभग 5,000 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 135 आपराधिक मामले अबतक दर्ज किए गए हैं

कानपुर के यतीम खाना थाना क्षेत्र में शनिवार को नागरिकता कानून के हिंसक विरोध के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसपी ईस्ट का कहना है कि एफआईआर दर्ज, 12 गिरफ्तार, 15 हिरासत में। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हैं।

पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक दंगों का सवाल है तो दंगा भड़काने वाले लोग सरकार में ही बैठे हैं। सरकार में बैठे लोगों को केवल दंगों से फायदा होगा। भाजपा जानबूझकर नफरत फैला रही है, लोगों को डरा रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को बाद में जयपुर में नए नागरिकता कानून के खिलाफ मौन और शांतिपूर्ण मार्च का नेतृत्व करेंगेष उन्होंने कहा कि इसमें सभी समुदायों और कई राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल होंगे जो कानून का विरोध करेंगे।

नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने दक्षिणी दिल्ली में मार्च निकाला।

नितिन गडकरी ने कहा कि सीएए किसी भी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ नहीं है, यह कानून केवल तीन पड़ोसी राष्ट्रों के सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि कांग्रेस इसे लेकर गलत प्रचार कर रही है।

पश्चिम बंगाल में स्थिति रविवार सुबह शांतिपूर्ण है। राज्य के किसी भी हिस्से से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तनावग्रस्त इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।

यूपी डीजीपी, ओपी सिंह ने कहा कि हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता लखनऊ आना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button