Main Slideदेश

साल 2019 का आखिरी ग्रहण लगा जो देश के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहा है ग्रहण.

साल 2019 का यह आखिरी सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्यग्रहण देखा गया। सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक चला।

देश की राजधानी दिल्ली में यह सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनय से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक दिखेगा। उत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण पूर्ण नहीं था, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण यानी कुंडलाकार सूर्यग्रहण नजर आया।

दुबई में सूर्यग्रहण देखा गया। दुबई और अबूधाबी में सूर्यग्रहण पर  रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखा, इस दौरान सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा।

देश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण देखा गया।  ओडिशा, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा गया। यह इस दशक का आखिरी सूर्यग्रहण था। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण है और यह सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या पर लगा है। केरल, गुजरात, ओडिशा समेत देश के कई शहरों में सूर्यग्रहण देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button