Main Slideउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

CM केजरीवाल बोले यमुना को इतना स्वच्छ बनाएंगे कि उसमें लोग लगा सकेंगे मन भर की डुबकी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार फिर चुनकर आती है तो वो यमुना को स्वच्छ बनाएंगे. उन्होंने दावा किया कि वो यमुना को न केवल स्वच्छ बनाएंगे बल्कि उसे ऐसा बनाएंगे कि दिल्ली के लोग उसमें डुबकी भी लगा सकेंगे बतादे शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली में चौथी टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगले पांच साल में यमुना की सफाई आम आदमी पार्टी सरकार की प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में दोबारा सत्ता में आने पर यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि इसमें दिल्ली के लोग डुबकी लगा सकेंगे.

केजरीवाल ने वहां उपस्थित लोगों से पूछा कि, ‘क्या आपको लगता है कि हमें यमुना को साफ करना चाहिए?’ इसका जवाब हां में मिला. उन्होंने कहा कि ‘यमुना में, बहुत सारा सीवर का पानी और औद्योगिक कचरा बहाया जाता है. हमने इसकी पहचान कर ली है.

मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगले पांच वर्षों के भीतर, यमुना साफ होगी. अगले विधानसभा चुनाव से पहले, आप सभी यमुना में स्नान कर सकेंगे और तब मैं आपके साथ डुबकी लगाऊंगा. हम यमुना को उस स्तर तक साफ करेंगे.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी काफी काम किया जाना बाकी है.

Related Articles

Back to top button