Main Slideबिहारबड़ी खबर

बिहार ने आज रचा एक नया इतिहास….

बिहार में जल,जीवन,हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ आज विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई। पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर तक आधे घंटे तक जब 4.27 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामेे खड़े हुए तो विश्‍व रिकार्ड तो बनना ही था। एक-दूसरे के हाथ थामे इन लोगों की संख्या कानाडा व आस्‍ट्रेलिया सहित विश्‍व के 192 देशों की आबादी से बड़ी थी। मानव श्रृंखला का मुख्‍य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में इसका आरंभ किया गया।

अब राज्य सरकार मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन करा प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेेेगी आपको बतादे की इसके लिए 15 हेलीकॉप्टर एरियल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में लगाए गए साथ ही यह भी बतादे की इसके साथ बिहार ने 2018 का अपना ही पुराना विश्‍व रिकार्ड तोड़ दिया है। इसके पहले 2017 में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार में 11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी, जिसके रिकार्ड को बिहार वासियों ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ 13654 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर तोड़ा था।

प्रदेश भर की मानव श्रृंखला का मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान रहा। गांधी मैदान से चार दिशाओं में मानव श्रृंखला का जुड़ाव हुआ। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं यूनाइटेड नेशंस के प्रतिनिधि अतुल बगाई समेत अन्य मंत्री व आला अधिकारी मौजूद रहे। गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे पर बनाई गई.

Related Articles

Back to top button