Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

लखनऊ के घंटाघर पर लगातार चौथे दिन सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में घंटाघर पर शुक्रवार से चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन का दायरा बढ़ता जा रहा है। जहां प्रशासन को उम्मीद थी कि सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से महिलाएं वापस लौट सकती हैं, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिली आज सुबह भी महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार लखनऊ में शनिवार को ही धारा 144 लगाई गई है, बावजूद इसके घंटाघर पर रविवार को लगातार नेताओं का आना-जाना लगा रहा.

बतादे की डीसीपी वेस्ट अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस धारा 144 को लेकर संभावित योजनाओं पर काम कर रही है।इससे पहले रविवार को कई इलाकों से महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। रविवार की छुट्टी के कारण स्कूली छात्राएं भी यहां पहुंची। वहीं, पुलिस ने पूरे इलाके में छावनी में तब्दील रखा। इस दौरान कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल दिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे ऐसा इसलिए कर रही हैं, ताकि पुलिस-प्रशासन को यह पता चले कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए चारों तरफ रस्सियां बांध रखी थीं। इसके आगे किसी पुरुष को जाने की अनुमति नहीं थी। इस बीच रविवार रात पुलिस ने रस्सियां हटा दीं। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने नहीं सुना। इसके बाद महिलाओं ने चारों तरफ घेरा बनाया और नारे लगाने शुरू कर दिए।

Related Articles

Back to top button