Main Slideप्रदेशबड़ी खबर

लोहरदगा में जुलूस पर हमला-पथराव के बाद पूरे शहर में धारा 144 लगी

झारखंड के लोहरदगा में CAA के समर्थन में निकाली गई रैली में हुई हिंसा व बवाल अब फिलहाल शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया बतादे विहिप के आह्वान पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोहरदगा में जुलूस पर हमला-पथराव के बाद पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है अचानक हुए पथराव से अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने इस क्रम में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी भी की। लोहरदगा शहर के अलग-अलग इलाकों में कई वाहनों को फूंक दिया गया, तो कई वाहनों को तोड़ा गया। घरों में घुसकर आग लगाई गई है कुछ देर के अंतराल पर पूरा लोहरदगा धू-धू कर जलने लगा।

शहर के कई इलाकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई और प्रतिहिंसा का दौर भी शुरू हो गया। हिंसा रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल रही, यहां तक कि उपद्रवियों ने sp प्रियदर्शी को लक्ष्य कर जबरदस्त पथराव किया। किसी तरह अंगरक्षक उन्हें सही सलामत निकालने में सफल रहे, लेकिन इस क्रम में एसपी के कई अंगरक्षक घायल हो गए।

शहर के माहौल को देखते हुए उपायुक्त आकांक्षा रंजन के निर्देश पर sdo ज्योति कुमारी ने शहर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। इसके साथ अग्निशमन विभाग सहित तमाम आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को घर से नहीं निकलने की हिदायत भी दी गई है।

पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ उपद्रवियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बावजूद बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा। डॉ रामेश्वर ने कहा की शहर में तनावपूर्ण स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। जब अन्य स्थानों पर लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं तो भड़काऊ नारेबाजी करते हुए लोगों को क्यों उकसाया गया.

Related Articles

Back to top button