उत्तराखंडप्रदेश

अजय भट्ट: आपातकाल के खिलाफ दूसरी आजादी की लड़ाई

आपातकाल की 43 वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ संघर्ष देश में आजादी की दूसरी लड़ाई थी। इस लड़ाई में लाखों लोगों ने भाग लिया और कई प्रकार से यातनाएं भी सही। इस दौरान कई लोग शहीद भी हो गए ।

एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस के चरित्र का प्रमाण है। इतिहास बताता है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के लिए हमेशा हर प्रकार के प्रपंच किए। यहां तक कि इंदिरा गांधी के चुनाव को जब न्यायालय ने अवैध घोषित कर दिया तो उन्होंने न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने के स्थान पर देश में आपातकाल लगा दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्ता का खेल करती है और इसके लिए वह किसी भी सीमा तक जा सकती है। आज भी वह सत्ता के लिए हर प्रकार के षडय़ंत्र और समाज में अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है। 

अजय भट्ट ने आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि इन सेनानियों को इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उत्तराखंड दौरा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर गया है । शाह के दौरे की आलोचना करने पर ओर उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को दृष्टि दोष हो गया है। 

Related Articles

Back to top button