Main Slideउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरप्रदेशबड़ी खबर

अनुराग ठाकुर व प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारकों की सूची से हटाएं कहा। .

आपको बतादे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार में विवादित बयान देना केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को भारी पड़ गया है। चुनाव आयोग ने भाजपा को अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा को तुरंत स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने के लिए कहा है।

दरअसल भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था। मामले को संज्ञान में आने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया था।

बता दें कि चुनाव आयोग के इस आदेश के बाद भी ये नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अगर कोई उम्मीदवार अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा से रैली करवाता है तो उसका खर्च प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। आरोप है कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार को भी विवादित बयान दिया और सीएम केजरीवाल को नटवर कह दिया।

उन्होंने कहा कि सीएम लोगों को गुमराह करते हैं। केजरीवाल की आलोचना करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं। जैसे नक्सली काम करता है वैसे दिल्ली के सीएम भी काम कर रहे हैं।

बतादे की इससे पहले मंगलवार को रणहौला में आयोजित एक जनसभा में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था कि दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बनी तो एक घंटे के अंदर पूरे शाहीन बाग को खाली करा लिया जाएगा।शाहीन बाग में एक भी आदमी नजर नहीं आएगा।

विकासपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता नहीं जागी तो शाहीन बाग की आग पूरी दिल्ली को चपेट में ले लेगी।

Related Articles

Back to top button