Main Slideउत्तर प्रदेश

यूपी : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, महिला ने चार बेटियों संग खाया जहर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महिला ने अपनी चार पुत्रियों के साथ जहर खा लिया। जिससे पांचों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात हुई घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। दो दिन पूर्व पति से हुए मामूली विवाद को कारण बताया जा रहा है। घटना के पीछे परिवार की अत्यधिक गरीबी भी सामने आ रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है।चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है की  शुक्रवार की रात श्यामा देवी ने अपने छोटे से कमरे में अपनी पुत्री पिंकी (20), प्रियंका (16), वर्षा (12) व ननकी (10) के साथ आटे में सल्फास मिलाकर पहले सभी पुत्रियों को खिला दिया उसके बाद खुद भी खा लिया। जिससे पांचों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button