Main Slideदिल्ली एनसीआर

योगी सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह की विवादित बयान -कहा ‘भारत में लगे बुर्का पर बैन’

भाजपा के फायरब्रांड नेता और योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं नियोजन विभाग के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बेहद अजीब सी मांग की है। रघुराज सिंह ने मांग की है कि भारत में बुर्का पर बैन लगे।

अलीगढ़ से यूपी सरकार के दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। पहले एएमयू छात्रों को ज़िंदा गाड़ देने की बातें करने वाले मंत्री ने अब मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के (हिजाब) को लेकर एक और विवादित बयान दिया है।

रघुराज सिंह ने कहा कि बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि बुर्के के भेष में आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। इसका इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं। लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। रघुराज सिंह ने कहा कि बुर्का पहनने की प्रथा तो अरब से भारत आई है। इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं। श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहां पर किसी को भी बुर्का देखते ही शूट करने आदेश है। यह वहां के राष्ट्रपति का आदेश है। रघुराज सिंह ने कहा कि श्रीलंका में भी बुर्का पर प्रतिबंध है।

उन्होंने कहा कि बुर्के को लेकर मेरी स्पष्ट राय और सोच है कि इस देश में बुर्का इसलिए नहीं होना चाहिए, जैसे श्रीलंका में नहीं है, चीन में नहीं है, जापान में नहीं है, अमेरिका में नहीं है, कनाडा में नहीं है। हमारे देश में बुर्का इसलिए बैन होना चाहिए, जिससे कि आतंकवादी वहां न आ सकें। उन्होंने आगे कहा कि जैसे शाहीन बाग में लोग बैठे हैं बुर्के में, यहां भी एक छोटा सा शाहीन बाग बनाया है। यहां भी बुर्के में यूनिवर्सिटी के छात्र बैठे हैं। बुर्के में चोर-चकारों को एक आड़ मिल जाती है। बदमाशों को आड़ मिल जाती है। आतंकवादियों को आड़ मिल जाती है। उस आड़ को खत्म करने के लिए बुर्का यहां पर, भारतवर्ष में बैन होना चाहिए।

राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्हेंने अपने भाषण में पीएम मोदी को देश के युवाओं के द्वारा डंडा मारने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को रघुराज सिंह ने नसीहत दिया कि अगर कोई डंडे से मारने की बात करेगा तो हम उसे जूतों से मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं। इससे पहले भी रघुराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वाले उन्होंने जिंदा दफनाने की धमकी तक दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि यदि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं तुम्हें जिंदा दफना दूंगा।

Related Articles

Back to top button