उत्तर प्रदेशप्रदेश

सपा नेता शिवपाल यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को जन्मदिन पर खिलाया केक

समाजवादी पार्टी में कलह के बाद करीब दो साल बाद आज पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर बड़ा करिश्मा देखने को मिला। इसी के साथ तय हो गया कि समाजवादी पार्टी में अब विरोध की गति काफी मंद हो गई है।  

प्रोफेसर रामगोपाल यादव के धुर विरोधी माने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव आज उनके जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 72 वें जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव भी शहर के होटल अमर आशियाना में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे। यह दोनों नेता करीब दो वर्ष बाद सार्वजनिक रूप से एक मंच पर दिखाई पड़े। रामगोपाल यादव ने अपने जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव के साथ केक काटा। इसके बाद प्रोफेसर रामगोपाल ने शिवपाल यादव को केक भी खिलाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सेवक यादव के साथ गंगापुरा प्रधान अरविंद यादव फेरू व पूर्व मंत्री के पी सिंह चौहान ने भी रामगोपाल यादव को केक खिलाया।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आज कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम प्रोफेसर रामगोपाल यादव को 72 वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। परिवार में अब तो कोई विवाद नहीं है प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ एक मंच पर आकर जनविरोधी सरकार को उखाडऩा होगा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button