प्रदेशबिहार

बिजली कड़कने की आवाज सुन हांफने लगा दूल्‍हा, दुल्‍हन बोली- नहीं करनी शादी

बीते मंगलवार को बिहार के वैशाली जिले के सोनपुर के चित्रसेनपुर में सारण के डेरनी थाना क्षेत्र से बरात आई थी। शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हो रही थी। सिंदूरदान भी हो चुका था। इसी दौरान घनघोर बादलों के बीच बिजली चमकने की जोरदार आवाज हुई।

बिजली कड़कने की आवाज सुनते ही दूल्हा अजीब ढंग से हांफने लगा। दूल्हे का यह हाल देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इधर इस बात को लेकर वधू और वर पक्ष में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष एक-दूसरे से दहेज में दिए गए गहने और नकदी की मांग करने लगे।

वर और कन्या पक्ष में हो रहे झगड़े के बीच बरातियों को बंधक लिया गया। इसकी खबर मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। झगड़ा सलटाने पहुंची पुलिस को भी सरातियों ने बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने पुलिस जीप पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार किया गया।

इस बाबत थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद ने गुरुवार को बताया कि वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस जीप पर ईंट-पत्थर चलाए और पुलिस को बंधक बनाने का प्रयास किया। इस मामले में गिरफ्तार तीनों वधू पक्ष के लोगों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button