LIVE TVMain Slideअसमखबर 50देशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

पोते के साथ रामायण देख हुए खुश। ……

रामानंद सागर की रामायण 33 साल बाद टीवी पर फिर से लौट आई है। इस शो की दोबारा वापसी पर दर्शक उत्साहित हैं और वो लगातार सोशल मीडिया पर रामायण देखते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अरुण अपने पूरे परिवार के साथ रामायण देखते हुए नजर आ रहे हैंपरिवार के साथ रामायण देखते हुए अरुण की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को वीडियो मूवी अकाउंट से साझा किया है।

इस तस्वीर में अरुण गोविल, पत्नी, बेटा-बहू और पोते के साथ रामायण देख रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग अलग अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं रामायण का टेलीकास्ट 28 मार्च से डीडी नेशनल पर सुबह 9 से 10 और रात को भी 9 से 10 इसका दोबारा प्रसारण होता है। खास बात है कि जब अरुण गोविल के इस पौराणिक शो की टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो उस वक्त अभिनेता ने कहा था कि इस बार ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा रामायण के टेलीकास्ट होने पर अरुण गोविल ने बयान भी दिया था।

वही बतादे की अरुण गोविल ने अपनी बात कही अभिनेता ने कहा मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। रामानंद सागर का रामायण तब भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और अभी भी पसंद आएगी। इसके पीछे ईश्वर का ही आशीर्वाद है जो कि फिर से रामायण दर्शकों के सामने होगी गोविल ने आगे कहा वरना इतने सालों बाद टीवी पर आखिर क्यों इसकी वापसी होती। हमारा देश, इस समय एक कठिन दौर से गुजर रहा है। अगर हमारे शो से लोगों को भगवान की मदद मिलती है और कुछ सीखने को मिलता है तो ये अच्छी बात है, ईश्वर से प्रार्थना हैं कि लोग अपनी आस्था का ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button