LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदेशबड़ी खबर

यूपी में लॉकडाउन के बीच दो सपा नेताओं की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लॉकडाउन के बीच शुक्रवार की शाम आपसी रंजिश में सपा के पूर्व प्रधान व एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला उमरी बेगम थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत का है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को डीसी मनरेगा और एपीओ तरबगंज जॉब कार्डधारकों का बयान लेने गए थे, तभी दो गुटों में फायरिंग हुई। जिसमें छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों नेताओं को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस फोर्स घटनास्थल पर तैनात की गई है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को डीसी मनरेगा व एपीओ तरबगंज मनरेगा जॉब कार्डधारकों का बयान लेने गए थे। आरोप है कि, तभी भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अतुल परास के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता टिंटु सिंह, उनके भाई पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह, कन्हैया पाठक समेत छह लोग घायल हो गए।

मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पूर्व प्रधान देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। सपा नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button