LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबर

अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार का निधन पर पीएम ने जताया दुख

अमेरिका में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। अकेले अमेरिका में कोरोना ने अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख को पार हो गयी है, तो 80,910 लोगों की मौत हो चुकी है।इस बीच कोरोना वायरस की चपेट में आने से अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, वो अमेरिका में कोरोना से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कांचीबोटला के निधन पर दुख जताया है।पीएम ने ट्वीट किया, भारतीय पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम और भारत और अमरीका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

वहीं दुनिया भर में कोरोना की चपेट में आने से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,328 हो गयी है। स्पेन में 13,897 लोगों की इस बिमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127 हो गया कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया है। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।

Related Articles

Back to top button