ASAMLIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेश

आज भी छाए रहेंगे बादल तेज हवा के साथ कई इलाकों में हो सकती है बारिश

उत्तर भारत में गुरुवार को आंधी के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम एकबार फिर बदल गया है। दिल्ली में दिनभर काफी धूप और गर्मी रही, लेकिन दोपहर बाद बारिश और धूल भरी आंधी ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दिला दी। वहीं, कई इलाकों में ओले पड़ने से मौसम में फिर से ठंडक का अहसास हो रहा है। हालांकि, इस दौरान जनजीवन भी काफी हद तक अस्त-व्यस्त हुआ। कई जगह पेड़ गिरे तो काफी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद बेहद कम है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 एवं 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अच्छा होने के आसार हैं। वही कुछ जिलों में शुक्रवार को बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान की आशंका है। वे जिले हैं सुपौल, अररिया, मधेपुरा , किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, शामिल हैं। सिर्फ़ गुरुवार को जहां बारिश और आंधी तूफ़ान के आसार हैं उनमें कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिया, जमुई जिला का कुछ हिस्सा शामिल है।मौसम विभाग के अनुसार 16 साल बाद मई इतना ठंडा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2004 में मई के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश के कारण इस तरह की ठंडक महसूस की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसी ही ठंडक बनी रहेगी। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

Related Articles

Back to top button