ASAMLIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेश

मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए किया बारिश का अलर्ट जारी,भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत। ….

देशभर में पिछले कुछ दिनों में गर्मी काफी बढ़ गई, यहां तक की राजस्थान के चूरू में तो 50 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। वहीं, दिल्ली में भी तापमान 47.5 के पार पहुंच गया था। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। देखा जाए तो बुधवार रात से ही ठंड़ी हवाएं शुरू हो गई थी। जहां गुरुवार की सुबह मौसम एक दम खुल गया और धूप का नामोनिशान नहीं है। महीने की 20 तारीख के बाद से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। इसके बाद देशवासी बारिश होने का मौसम सुहाना होने के ही इंतजार में थे। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की IMD के मुताबिक, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी-कराईकल, केरल-माहे, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा बताया गया कि आने वाले कुछ दिन तक पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में और दक्षिण हरियाणा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्म हवाओं से राहत रहेगी मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 28 से 30 मई को तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान कई जगहों पर धूलभरी आंधी के आसार हैं। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ मेडिटेरेनियन सागर में चक्रवातों की वजह से पैदा होता है और गर्म हवाओं के मध्य एशिया से गुजरने के बाद यह हिमालय की बर्फीली चोटियों से टकराती हैं, जिससे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश की स्थितियां पैदा होती हैं।

Related Articles

Back to top button