LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मरीजों का आंकड़ा नौ सौ पार पहुंचा,नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप।

राजधानी में कोरोना का प्रकोप कायम है। गुरुवार को पुलिस, पत्रकार, डॉक्टर, नर्स समेत कई कर्मी संक्रमण की चपेट में आए। ऐसे में अस्पतालों से लेकर विभागों तक हड़कंप मचा रहा। वहीं, शहर में मरीजों की संख्या अब नौ सौ पार हो गई है। राजधानी में गुरुवार को 36 कोरोना के पॉजिटिव मरीज आए। इसमें आठ महिला व 28 पुरुष पाए गए हैं।

संक्रमित मरीजों में रिजर्व पुलिस लाइन के आठ, न्यूज चैनल के छह पत्रकार, पारा में एक,लोकबंधु का एक कर्मचारी, आलमबाग में सात, तेलीबाग में एक,108 एंबुलेंस सेवा के चार, गौतमपल्ली के तीन , एलडीए में एक , विभूतिखंड में एक, हुसैनाबाद में एक, विवेकखंड में एक, विजयनगर में एक के रोगी पाया गया है।

सीएमओ की टीम ने अमरूदही बाग, सुजानपुरा, एलडीए काॅलोनी, गीता पल्ली, नटखेडा, बिल्लावा क्षेत्रों में संक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें 36 टीमें लगाई गई हैं। टीम ने 3281 घर का भ्रमण किया। साथ ही12974 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 468 लोगों का सैंपल जुटाया गया। वहीं मरीजों की संख्या कुल 922 हो गई है।

पीजीआइ के गेस्ट्रो वार्ड की नर्स में संक्रमण मिला। इसके बाद वार्ड और संस्थान परिसर में अफरातफरी मच गई। पीजीआइ परिसर में रहनी वाली यह पहली कर्मचारी हैं, जो कोरोना संक्रमित हुई हैं।

नर्स को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संपर्क में आए वार्ड और आवासीय परिसर के लोगों के नमूने जांच को भेजा गया। यह नर्स परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के निकट टाइप टू आवास में रहती हैं। गेस्ट्रो वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। तीन दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई थी।।

Related Articles

Back to top button