प्रदेशबिहार

तेजस्‍वी ने बतायी शाह-नीतीश की ये काल्‍पनिक मुलाकात, क्‍या होगी ऐसी बात? …जानिए

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह तथा जदयू सुप्रीमो व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज हाई लेवल मीटिंग पर पक्ष-विपक्ष सबों की नजरें टिकी हैं। इस मुलाकात में क्‍या बात होगी, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों की मुलाकात की बातों का कयास लगाजे हुए उनकी काल्पनिक बातें अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की है। डालते हैं नजर…

Loading...

नीतीश कुमार: लोकसभा में सीटें कम चलेंगी, लेकिन विधानसभा चुनाव साथ करा मुझे मुख्‍यमंत्री घोषित किया जाए।

अमित शाह: अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के साथ-साथ तालिबान मे भी पटाखे फूटेंगे।

नीतीश कुमार: 2015 मे फूटे थे क्या?

अमित शाह: गिरीराज ने नहीं बताया था क्या? आपके अच्छे संबंध हैं उनसे?

नीतीश कुमार: ना..नो?

अमित शाह: वैसे, आपने मोदी जी का डिनर क्यों कैंसिल किया था?

(गंभीर सन्नाटा…)

नीतीश कुमार: देखिए…..यहां सुशील मोदी जी है, ये पूरा प्रकरण बतायेंगे। उस वक़्त मेरी स्थिति कितनी मज़बूत थी।

अमित शाह: ये आपके प्रवक्ता है क्या? ये तो आपके आदमी है। आपको क्या लगता है? किसके चलते हम विधानसभा हारे?

नीतीश कुमार: लालू जी और सुशील जी..

अमित शाह: हम्म…..कितनी सीट पर आपकी दावेदारी है?

नीतीश कुमार: 2009 में आपके साथ थे तब हम 25 पर लड़े थे।

अमित शाह: अब आपके कितने सांसद है?

नीतीश कुमार: मात्र दो। इसलिए की हम लेफ़्ट के साथ अकेले लड़े थे।

अमित शाह: और हमारे कितने एमपी है?

नीतीश कुमार: 22

अमित शाह: बरोबर…आपसे 11 गुणा ज़्यादा। आप हमारी जगह होते तो क्या करते?

नीतीश कुमार: 2014 वाली परिस्थितियां अब नहीं है।

अमित शाह: क्या आपकी वैसी ही है? छोड़िए सब बात…इसपर आगे विमर्श भूपेन्द्र जी करेंगे।

(बैठक में कुछ देर की गंभीर चुप्पी…)

…चलिए बैठक का विसर्जन किया जाए।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button
Live TV