दिल्ली एनसीआरप्रदेश

युवती ने कहा- दुष्कर्म आरोपी से शादी कराओ, कहीं यह ‘लव अफेयर’ का मामला तो नहीं

दिल्ली से सटे सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस मामला दर्ज कर पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट लेकर गई तो वह वहां मुकर गई। उसने दुष्कर्म होने से ही मना कर दिया। साथ ही जिस युवक पर आरोप लगाया था, उससे शादी करने की इच्छा जताने लगी। उसने परिजनों के पास जाने से भी मना कर दिया। इस पर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उसे नारी निकेतन, करनाल भेज दिया।

राई थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि युवक उसे बृहस्पतिवार की सुबह गांव के एक खाली मकान में ले गया था और उससे दुष्कर्म किया था। युवती के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस जब युवती को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने लेकर गई तो उसने दुष्कर्म किए जाने से ही मना कर दिया। अलबत्ता उसने यह जरूर कहा कि उसकी शादी युवक के साथ करा दी जाए। उसने परिजनों के पास जाने से मना कर दिया। उसे कोर्ट के निर्देश पर नारी निकेतन भेज दिया गया है।

अपने घरवालों के डर से युवती ने थाना में अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। न्यायालय में अपने बयान में दुष्कर्म के आरोप से मुकरने और उसी लड़के से शादी कराने की बात कहने पर यह पूरा मामला सामने आया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले युवती के घर वालों ने उसे गांव में ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ देख लिया था। घरवालों ने उसकी पिटाई भी की और उस पर दबाव डाल कर दो दिन पहले राई थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button