उत्तर प्रदेशप्रदेश

टॉफी दिलाने के बहाने घर ले गया, मासूम से किया दुष्कर्म-आरोपित अरेस्ट

राजधानी में रविवार रात हुई दुस्साहसिक वारदात हुई। 35 वर्षीय व्यवसायी ने पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। टॉफी दिलाने का लालच देकर व्यवसायी उसे घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के परिवारीजनों की तहरीर पर आरोपित व्यवसायी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये है पूरा मामला: सआदतगंज निवासी छह वर्षीय बच्ची रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाला व्यवसायी राशिद उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्ची को धमकाया। रात करीब नौ बजे बच्ची अपने घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। मा के पूछने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिवारीजन राशिद के घर पहुंचे तो वह फरार मिला। परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित राशिद को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पहले भी दो लड़कियों को बना चुका है हवस का शिकार:

आरोपित राशिद गिरफ्तार है। उसका क्षेत्र में ही चप्पल का कारखाना है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि राशिद क्षेत्र में रहने वाली दो लड़कियों को पूर्व में भी हवस का शिकार बना चुका है। वहीं, पुलिस ने पूर्व कि किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।

Related Articles

Back to top button