उत्तराखंडप्रदेश

अश्लील फिल्म देखने के बाद नाबालिगों ने किया बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने के बाद पांच नाबालिगों ने पड़ोस में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों में से एक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

डरी सहमी बच्ची ने चौबीस घंटे तक किसी को कुछ नहीं बताया। खाना न खाने पर मां ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी उम्र नौ से चौदह साल के बीच है। ये सभी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। 

यह शर्मनाक वाकया सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आठ साल की एक बच्ची घर पर अकेली थी। उसकी मां मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी, जबकि पिता रोज की तरह ऑटो लेकर सुबह अपने काम पर चले गए थे। 

इस बीच पड़ोस का चौदह वर्षीय एक किशोर उसे टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। उस वक्त घर पर भी कोई नहीं था। थोड़ी ही देर में उसके चार और दोस्त वहां आ गए। पांचों ने पहले मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखी, बच्ची को भी दिखाई और उसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इस बीच टॉफी के बहाने बच्ची को अपने घर ले जाने वाले किशोर का रिश्ते का बड़ा भाई वहां आ गया। उसने बच्ची को घर भेज दिया। डरी-सहमी बच्ची ने उस दिन घर पर किसी को कुछ नहीं बताया, शाम को उसने खाना भी नहीं खाया। 

वह किसी से बात भी नहीं कर रही थी। तब घर वालों ने यह सोचकर कि तबीयत ठीक नहीं होगी, इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन, सुबह और दिन भी उसने खाना खाने से मना किया तो मां ने उसे विश्वास में लेकर कारण जानना चाहा। इस वह रोने लगी और उसने मां को पूरा किस्सा बताया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई। 

इसके बाद परिजन उसे लेकर सहसपुर थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ  मामला दर्ज किया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपितों को सोमवार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपितों में एक के माता-पिता नहीं हैं, वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है।

Related Articles

Back to top button