उत्तराखंडप्रदेश

हमें भाजपा से हिंदू होने का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए: इंदिरा हृदयेश

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें हिंदू होने का प्रमाणपत्र भाजपा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से नहीं चाहिए। हमें पता है कि हम कौन हैं और कौन से धर्म के हैं। 

भीमताल में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी विकास के बारे में सोचा ही नहीं। विकास कांग्रेस सोचती थी और करती थी। कांग्रेस के शासनकाल में हल्द्वानी और देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से जो स्टेडियम का निर्माण किया गया, आज भाजपा उसमें अंतरराष्ट्रीय मैच कराने की स्थिति में भी नहीं है। 

कहा कि भाजपा को ये पता भी नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए क्षेत्र का विकास जरूरी है। यह सब कांग्रेस के प्लान में था। पर भाजपा को इससे कोई लेना नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जो अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर का निर्माण हो रहा है। इसकी चाहरदिवारी का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए भी संघर्ष हमें ही करना होगा। भीमताल की औद्योगिक घाटी की वर्तमान स्थिति पर आश्चर्य किया कि जहां दर्जनों उद्योग स्थापित थे, वहां अब मात्र तीन चार उद्योग ही रह गए हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरा विश्वास निर्माण और सुंदर निर्माण में हैं। जब वह लोक निर्माण मंत्री रहीं तब की बनी सड़कों का आज तक कोई तोड़ नहीं है। 

मोदी-राहुल का गले मिलना अच्छा संकेत 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं है। राहुल और मोदी गले मिल रहे हैं तो वह अच्छे संकेत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को आसाम का प्रभारी और केंद्रीय कोर कमेटी में स्थान दिए जाने पर वह बोलीं कि उनके किए गए कार्य को देखते हुए संभवत: पार्टी ने उनको जिम्मेदारी दी होगी। 

वहीं मंच के दौरान इंदिरा हृदयेश भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की तारीफ करना भी नहीं भूली। बताया कि समस्याओं के लिये लड़ने वाला विधायक अधिकांश समस्याओं को मुख्यमंत्री से हल करा लेगा।

Related Articles

Back to top button