खबर 50

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उजागर किया ‘बेस्ट फ्रेंड’ का नाम, चौंक जाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। इसके चलते उनसे जुड़ी अधिकांश जानकारियां फैंस को पता रहती हैं। लेकिन उनका बेस्ट फ्रेंड कौन है, इस राज पर से कोहली ने खुद ‘फ्रेंडशिप डे’ पर पर्दा उठाया।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिजी कोहली ने फ्रेंडशिप डे पर रविवार को ट्‍विटर पर वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें विश किया। इस तरह कोहली ने अपने बेस्ट फ्रेंड से सभी का परिचय करवाया।

यह सेलिब्रिटी कपल हमेशा एक-दूसरे को प्रेरित करता रहता है। ये अपना प्यार सोशल मीडिया पर दिखाने और जताने में परहेज नहीं करते हैं। इसी सप्ताह कोहली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया तो उनके उत्साहवर्धन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का मौजूद थी। विराट ने भी शतक पूरा करते ही अपनी शादी की अंगूठी निकालकर उसे अनुष्का की तरफ देखते हुए चूमा था।

Related Articles

Back to top button