उत्तराखंडप्रदेश

शक्ति एप में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अव्वल, अध्यक्ष को राहुल गांधी करेंगे सम्मानित

प्रदेशभर में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘शक्ति’ एप कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पांच राज्यों में स्थान बनाया है। शक्ति एप की उत्तराखंड में जुलाई से शुरुआत हुई थी। 

उन्होंने बताया कि शक्ति एप कार्यक्रम की समीक्षा के लिए 20 अगस्त को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक आकांक्षा व प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत देहरादून पहुंचकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाल वनिता आश्रम और सहेली आश्रम का भ्रमण कर वहां के बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, अनुराधा, जेबा खान, आशा टमटा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button